सिंधी भाषा लर्निंग कोर्स कक्षाओं का शुभारंभ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के सहयोग से सुधार सभा संस्था के अंतर्गत स्वामी सर्वानंद विद्या मंदिर आशागंज अजमेर में 14 अक्टूबर को सिंधी भाषा लर्निंग कोर्स कक्षाओं का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम संयोजिका कौशल्या सावलानी ने बताया कि सिंधी सर्टिफिकेट, एडवांस डिप्लोमा व डिप्लोमा तीनों कोर्स करवाए जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कमला गोकलानी, अध्यक्षता राजकीय अल्प भाषाई शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की व्याख्याता लता ठारवाणी, वशिष्ठ अतिथि शिक्षाविद लोकगायक घनश्याम ठारवानी भगत एवं वरिष्ठ पत्रकार गोविंद मनवानी द्वारा मां सरस्वती व झूलेलाल की तस्वीर पर जोत जगाकर माल्यार्पण कर किया गया। सुधार सभा के सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर इस सत्र के 335 शिक्षार्थी 14 शिक्षक व चार सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे। शिक्षाविद घनश्याम ठारवानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि समाज के विकास में भाषा का महत्वपूर्ण योगदान है मातृभाषा विचारों के लेनदेन का प्रेरणादाई और सरल साधन है। पत्रकार गोविंद मनवाणी ने भाषा के विकास व विस्तार के लिए किया जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। साहित्य का डॉक्टर कमला गोकलानी ने बताया कि हर व्यक्ति अपने समुदाय के लोगों से अपनी मातृभाषा में ही बात करते है तो हम सबको भी घरों में अपनी मातृभाषा का ही सर्वाधिक उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर इंद्र नारवानी टीम द्वारा नाट्य मंचन किया गया।
साहित्यकार जयकिशन गुरबानी, समाजसेवी डॉक्टर माया गुरनानी, सीमा रामचंदानी, अनिल सेवानी, गोपी चांदवानी, बागेश्वरी धनराजानी आदि सभी उपस्थित रहे। सुधार सभा के सचिव पुरुषोत्तम देवनानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रुक्मणी वतवानी द्वारा किया गया। अंत में सभी को अल्पाहार वितरित किया गया।

0 टिप्पणियाँ