झूलेलाल धाम : धूमधाम से मनाया जाएगा असु चंड महोत्सव, नवनिर्वाचित पार्षदों का होगा अभिनंदन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। दिल्ली गेट स्थित झूलेलाल धाम में असुचण्ड महोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा यह निर्णय पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर की बैठक में लिया गया।
जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि सोमवार 12 अक्टूबर को झूलेलाल धाम परिसर में सुबह 6:30 बजे नित्य नेम आरती के बाद 9:15 बजे संत महात्मा व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ढोल शहनाई की धुन पर ध्वजारोहण के बाद श्रद्धालुओं द्वारा पलान्द छुड़वाना, जनेऊ संस्कार,मुंडन संस्कार आदि के कार्यक्रम होंगे ।
शाम 5:00 बजे प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला, तारा हरपलानी, सीमा लालवानी, नीतू कलवानी, किरण तीर्थानी, विद्या तेजवानी, योगिता आसवानी आदि झूलेलाल मंडली के सदस्यों द्वारा पूज्य बहराणा साहब की स्थापना भजन, कीर्तन, पंजडे के पश्चात शाम 7:30 बजे पंज महाज्योत प्रज्वलित कर महाआरती के बाद विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य व संत महात्माओं के आशीर्वाद व गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सिंधी समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन व आशीर्वाद समारोह व ढोल शहनाई की धुन पर डांडिया छेज के बाद रात्रि 8:30 बजे से आम भण्डारे की प्रसादी 10:30 बजे पूज्य बहराणा साहब की पंजमहाज्योति बालम्बा साहब (कुआं) में विसर्जित की जाएगी ।
ट्रस्ट की मीटिंग में प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी अध्यक्ष हेमनदास छबलानी, महासचिव जयकिशन पारवानी कोषाध्यक्ष हीरानंद कलवानी, ट्रस्टी ताराचंद लालवानी,मनोज पमनानी, राजकुमार हरिरामानी आदि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ