यौन उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट पर जागरूकता सेमिनार आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब उदयपुर एलीट और लायंस क्लब उदयपुर श्रीजी के संयुक्त तत्वावधान में आरएमवी स्कूल विजडम एकेडमी में 'यौन उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट’ विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता, सुरक्षा, समान अधिकार और एक बेहतर व सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. डॉली मोगरा ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा, यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता और पोक्सो अधिनियम के कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही समय पर मिली सही जानकारी और जागरूकता ही समाज को सुरक्षित और सशक्त बना सकती है।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन बाल कृष्ण सुहालका, क्लब एलीट अध्यक्ष लायन राजकुमारी खाब्या, क्लब श्रीजी अध्यक्ष लायन राकेश अरोड़ा, सचिव लायन उमेश मेनारिया, लायन नितिन शुक्ला, लायन राजेंद्र सनाढ्य, लायन रजनीश चितौड़ा, लायन दिनेश श्रीमाली सहित शिक्षकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में विजडम एकेडमी की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा सामर ने मुख्य वक्ता डॉ. डॉली मोगरा एवं क्लब पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



0 टिप्पणियाँ