Ticker

6/recent/ticker-posts

सूचना केंद्र के कुणाल राजोरिया बने प्रशासनिक अधिकारी

सूचना केंद्र के कुणाल राजोरिया बने प्रशासनिक अधिकारी

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में हुई पदोन्नति

सूचना केंद्र के कुणाल राजोरिया बने प्रशासनिक अधिकारी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में हुई पदोन्नति अनुसार सूचना केंद्र अजमेर में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत कुणाल राजोरिया प्रशासनिक अधिकारी बने है। 

विभाग की नई पदोन्नति सूची अनुसार श्री कुणाल राजोरिया का एल-12 पे लेवल पर पदोन्नति की गई है। इनके अतिरिक्त विभाग द्वारा राकेश कुमार वर्मा, पृथ्वी सिंह सिसोदिया, फूला राम, राकेश कुमार शर्मा महावीर पाराशर एवं अर्जुन सिंह को भी पदोन्नत किया गया है। इनके द्वारा आगामी आदेश तक वर्तमान पद स्थान पर ही यथावत कार्य किया जाएगा। 

कुणाल राजोरिया (8947044186) की पदोन्नति पर सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मीडियाकर्मियों सहित अन्य शुभचितंकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ