2 से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने प्रांत के सभी क्लब्स से 2 से 8 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाते हुए लायंस की सेवा भावना को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि यह सप्ताह सेवा, समर्पण, संवेदना के साथ मनाते हुए विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद, वंचित वर्ग के जीवन में उम्मीद, स्वास्थ्य, शिक्षा, खुशियां लेकर आने का महाअभियान है ।
प्रांतीय जीएसटी सलाहकार लायन जेठमल गहलोत ने बताया कि 2 अक्टूबर को मानवता की सेवा, 3 को बाल कैंसर जागरूकता, 4 को मधुमेह मुक्त जीवन, 5 को सभी के लिए बेहतर दृष्टि, 6 को अन्नपूर्णा अभियान से भूखों को भोजन, 7 को युवाओं के लिए कार्यक्रम, 8 को हरित संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने का कार्य करेंगे । प्रांतीय सचिव लायन अभिषेक खजांची ने बताया कि सेवा सप्ताह में सर्वाधिक एवं सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले क्लब्स को केबिनेट मीटिंग में सम्मानित किया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ