Ticker

6/recent/ticker-posts

घरों में बनाए पारंपरिक राजस्थानी मांडने

घरों में बनाए पारंपरिक राजस्थानी मांडने

घरों में बनाए पारंपरिक राजस्थानी मांडने

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । दीपावली के पावन पर्व पर घरों में सजावट के लिए राजस्थानी मांडना बनाए गए । 

गृहणी आभा गांधी एवं भाव्या गांधी ने बताया कि मांडणा कला राजस्थान की एक अत्यंत प्राचीन, पारंपरिक एवं लोक-सांस्कृतिक चित्रकला है। यह राजस्थान की लोककला, संस्कृति, धार्मिक आस्था और महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रतीक है। मांडना केवल सजावट नहीं, बल्कि शुभता, समृद्धि और मंगलकामना का प्रतीक माना जाता है। आज की नई एवं युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है । राजस्थान की पारंपरिक लोक विरासत मांडने के लिए गेरु, खड़िया, चावल के घोल से बनाए जाते है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ