Ticker

6/recent/ticker-posts

भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया

भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया

भारत स्काउट गाइड स्थापना दिवस मनाया

स्टीकर का किया विमोचन


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अजमेर के तत्वाधान में 7 नवम्बर स्काउट गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टर अजमेर लोकबंधु IAS ने स्काउट गाइड स्टीकर का विमोचन किया गया।


सी ओ स्काउट अजमेर नरेंद्र खोरवाल ने बताया कि  भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के द्वारा जारी स्टीकर जिले के समस्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय व राजकीय निजी महाविद्यालय , शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान से सहयोग प्राप्त करेंगे व इससे प्राप्त राशि का उपयोग संगठन की सेवा भावी गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न आपदाओं में जैसे भूकंप बाढ़ अग्नि दुर्घटना आदि से पीड़ित व्यक्तियों के लिए किया जाएगा।


सहायक राज्य संगठन आयुक्त अजमेर विनोद दत्त जोशी ने जिला कलेक्टर को स्काउट गाइड परम्परा से स्कार्फ पहनाकर अभिवादन किया व सी ओ गाइड अजमेर अनीता तिवारी व जिला कमिश्नर गाइड वीणा अग्रावत ने बुके देकर स्वागत किया।


इस अवसर पर सहायक राज्य संगठन आयुक्त अजमेर विनोद दत्त जोशी, जिला सचिव सत्यनारायण वैष्णव, सी ओ गाइड अजमेर अनीता तिवारी, जिला कमिश्नर गाइड व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पीसांगन वीणा अग्रावत, रेंजर लीडर नन्दनी डाबले, रवि शर्मा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ