लायंस का भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन
उदयपुर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब उदयपुर एलीट, श्रीजी एवं अशोका नें संयुक्त रूप से द विजन एकेडमी स्कूल के भव्य प्रांगण पर स्टूडेंट, पेरेंट्स व टीचर्स के साथ भव्य गरबा महोत्सव आयोजित किया ।
महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने बताया कि क्लब सदस्यों में आपसी सामंजस्य एवं फेलोशिप के लिए गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी काफी अच्छी रही । कार्यक्रम संयोजक लायन नितिन शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि पूर्व प्रान्तपाल लायन अनिल नाहर के सानिध्य में संपन्न हुआ क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन बालकिशन सुहालका, पूर्व जीएमटी कॉर्डिंनेटर लायन राजेश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर तीनों क्लबों के अध्यक्ष लायन राजकुमारी खाब्या, लायन राकेश अरोडा एवं लायन धर्मवीर देवल के साथ क्लब के पदाधिकारी एवं लायन साथियों नें पूर्ण उत्साह के साथ सहभागिता की । इस सांस्कृतिक संध्या में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा तीनों क्लबों के सदस्यों सहित लग भग 400 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा एवं डांडिया नृत्य का आनंद लिया। पूरे परिसर में उत्सव, उमंग और उल्लास का वातावरण बना रहा। आयोजक क्लबों नें संयुक्त रूप से विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक तीनो श्रेणी में बेस्ट डांस एवं बेस्ट ड्रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ