ललिता दवे की पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लॉयनेस क्लब की पूर्व मल्टिपल कॉउन्सिल चैयरमैन स्व. ललिता दवे की पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकार के तहत विभिन्न क्लब्स द्वारा रविवार को विभिन्न आयोजन किये जायेंगे ।
महिला सशक्तिकरण की प्रान्तीय सभापति लायन आभा गांधी ने बताया कि लायंस क्लब अजमेर शौर्य द्वारा ऋषि घाटी स्थित गौ शाला में प्रातः 9.30 बजे एक ट्राली हरा चारा गायो को डाला जाएगा । लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा प्रातः 10.30 बजे महावीर सर्किल गंज स्थित कबूतरशाला में 51 किलो ज्वार कबूतरों के लिए डलवाई जाएगी । लायंस क्लब अजमेर वेस्ट द्वारा चलाए जा रहे रसोई में मरीजों एवम् उनके परिजनों के लिए 101भोजन थाली उपलब्ध कराई जाएगी । सभी आयोजनो में पूर्व प्रान्तपाल लायन ओ एल दवे उपस्थित रहेंगे ।

0 टिप्पणियाँ