पद्म भूषण राजश्री बिड़ला से शिष्टाचार भेंट
कुचामनसिटी (अजमेर मुस्कान)। आदित्य विक्रम बिड़ला मेमोरियल व्यापार सहयोग केन्द्र की साधारण सभा आदित्य बिड़ला सेंटर मुम्बई में आयोजित हुई । ज्ञातव्य रहे कि इस संगठन की स्थापना स्व. बंशीलाल राठी के द्वारा अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापतित्व कार्यकाल में 15 अगस्त 1999 में हुई थी जो आज समाज की सर्वश्रेष्ठ संस्थाओं में गिनी जाती है । संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को व्यापार के लिए ऋण प्रदान करना है । मीटिंग में नागौर जिले से श्याम सुन्दर मंत्री कुचामन एवं सुरेश राठी एमडीएच नागौर उपस्थित रहे । श्याम सुन्दर मंत्री ने अनौपचारिक चर्चा में राजश्री बिड़ला को याद दिलाया कि स्व़ सरला बिड़ला की जन्मस्थली कुचामन है और वहां पर दो विवाह मण्डप भी आपके परिवार द्वारा बनाये हुए हैं । इस अवसर पर पद्म भूषण राजश्री बिड़ला को कुचामन आने के लिए निमंत्रण भी दिया । संस्था की अध्यक्ष राजश्री बिड़ला आदित्य बिड़ला समूह में सामाजिक उत्थान एवं ग्रामीण विकास की चेयरमैन हैं और समूह के सामाजिक विकास कार्यक्रमों को दिशा देती रही हैं।

0 टिप्पणियाँ