केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का किया अभिनंदन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय जैन महिला परिषद् “सरोवर” के तत्वावधान में दक्षिण भारत का पहला ‘अहिंसा स्तंभ’ और ‘अहिंसा मार्ग’ का लोकार्पण भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, मुख्य अतिथि ने इस स्तंभ को अहिंसा मुक्त विश्व की ओर एक ऐतिहासिक कदम बताया औरसनातन संस्कृति के उन्नयन हेतु आज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया । विश्व में अनेक देशों में आपस में युद्ध हो रहे हैं और भारत भगवान महावीर के आदर्श को अपनाते हुए विश्व को अहिंसा का संदेश दे रहा है । मुख्य अतिथि का कुचामन के समाजसेवी श्याम सुंदर मंत्री ने तिरंगा ध्वज एवं संस्कार सौरभ पुस्तक भेंटकर अभिनंदन किया ।
कुचामन के सुरेश शर्मा, सीताराम मौर, श्रीकांत काबरा संजय मौर, संजीव पहाड़िया, मनोज जैन,अनिल मौर, कैलाश बज, रमेश काला, सुमेर ठेलियाँ, बबलू ठेलियाँ, नवीन जैन, नमन मौर परिवार जनों के साथ उपस्थित रहे और मुख्य पुण्यर्जक नरेन्द्र जैन का अभिनंदन किया । नरेंद्र जैन ने सभी को अहिंसा का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति और पुरातन मान्यताओं को अपनाने की बात कही । इस स्तंभ को साकार करने में छह माह की कठिन साधना लगी। मुख्य पुण्यर्जक नरेंद्र पहाड़िया एवं परिवार, एस.पी. जैन एवं परिवार तथा श्रीमती इन्द्रा जैन एवं परिवार रहे। निर्माण कार्य को सफल बनाने में श्रीमती शिल्पा जैन, संदर्भ सिंघई, नीलेश जैन का अनुकरणीय योगदान रहा।
मुख्य अतिथि केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपने संबोधन में कहा— हमें अपने विचारों, व्यवहार और वाणी में अहिंसा को उतारना चाहिए। समारोह में देशभर से अनेक प्रमुख हस्तियाँ और जैन समाज की संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, महाराष्ट्र सरकार में राज्य मंत्री, ललित गांधी, शेरिलिंगमपल्ली विधायक आरकापुडी गांधी, माधापुर कॉर्पोरेटर जगदीश गौड़ , वरिष्ठ भाजपा नेता रवि यादव , संजय जैन IPS सहित अन्य शामिल है । समारोह का संचालन संदर्भ सिंघई ने किया । संपूर्ण कार्यक्रम अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद् की राष्ट्रीय अध्यक्ष शकुंतला जैन, प्रांतीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष शिल्पा जैन तथा सरोवर शाखा अध्यक्ष विनीता जैन की देखरेख में हुआ। सरोवर बोर्ड की महिला सदस्यों—विनीता जैन, अतिशा जैन, स्वाति जैन, प्रियंका जैन, नमिता जैन, नेहा जैन, मानसी जैन, दियानी जैन और शिल्पा जैन—ने अपने अद्भुत जोश और टीमवर्क से आयोजन को सफल बनाया।

0 टिप्पणियाँ