Ticker

6/recent/ticker-posts

संत बाबा होतूराम साहिब का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक

संत बाबा होतूराम साहिब का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक

संत बाबा होतूराम साहिब का 67वाँ वार्षिक महोत्सव 8 से 10 सितम्बर तक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब – स्वामी होतूराम साहिब दरबार (जतोई दरबार) में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ 8, 9 एवं 10 सितम्बर को मनाया जाएगा।

दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया कि महोत्सव के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सुखमनी साहिब पाठ, श्री अखण्ड पाठ साहिब, शब्द-कीर्तन, सत्संग, प्रवचन, आरती, प्रार्थना एवं आम भण्डारे (लंगर) का आयोजन होगा। महोत्सव में अजमेर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर संत महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने कहा कि संत बाबा होतूराम साहिब का जीवन मानवता, सेवा, प्रेम एवं सद्भावना का संदेश देता है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सत्संग एवं सेवा का लाभ लेने का आग्रह किया।

महोत्सव के दौरान 8 सितम्बर को श्री सुखमनी साहिब पाठ, अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ एवं शब्द-कीर्तन होगा। 9 सितम्बर को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ पूज्य झूलेलाल साहिब का बहराणा साहिब चन्द्र भवन मंडली द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। 10 सितम्बर को अखण्ड पाठ साहिब के भोग, शब्द-कीर्तन, अरदास तथा विशाल आम भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।

दरबार ट्रस्ट द्वारा सभी श्रद्धालुओं से समयानुसार कार्यक्रमों में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ