मारवाड़ द ग्रेट का पदस्थापना समारोह संपन्न
केक काटकर चार्टर डे मनाया
जोधपुर (अजमेर मुस्कान)। लायन्स क्लब जोधपुर मारवाड़ द ग्रेट का बहुप्रतीक्षित पदस्थापना समारोह पांच बत्ती, रातानाडा स्थित होटल चंद्रा इन में फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स की थीम पर भव्य समारोह के साथ आयोजित किया गया ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपप्रांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय, कोटा ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना परचम फहराया है । जोधपुर का यह क्लब जिसमें सभी महिलाएं है । एक अच्छा संदेश देती है कि सेवा के कार्यों में महिलाएं किसी से कम नहीं है । पदस्थापना अधिकारी के रूप में पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल, बालोतरा ने नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि महिलाओं में सेवा की भावना ज्यादा होती है, इसीलिए क्लब की सभी महिलाएं सक्रियता से कार्य कर रही है । पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन डॉ संजीव जैन ने नए सदस्यों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नए सदस्यों को सेवा कार्यों एवं लायंस की हर गतिविधि में साथ रखे । ताकि वे लायंस को जाने ।
मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल लायन डॉ डी एस चौधरी ने कहा कि कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पद बदलने की साथ ही जवाबदारियां भी बढ़ गई है । क्योंकि अब उन्हें पहले की तुलना में ज्यादा सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी । समारोह में सम्भागीय अध्यक्ष लायन आर के खत्री, लायन प्रभा विजय, कोटा, लायन अलका जैन, लायन राजेंद्र परिहार, लायन साहबराम, लायन सुरेश गुप्ता, लायन अरुण बोराना, रीजन सेक्रेटरी लायन कुंदन सिंह भी मौजूद थे । इससे पूर्व अतिथि ने मेल्विन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । ध्वज वंदना लायन मंजुला अरोरा ने पढ़ी । स्वागत गीत लायन रीटा सेन ने गाया। सभी आगंतुकों का लायन नीतू विधानी ने तिलक लगाकर स्वागत किया । स्वागत उद्बोधन लायन दुर्गेश नंदनी ने दिया । इस समारोह में प्रेसिडेंट लायन संगीता गौर, सेक्रेटरी लायन सुमन सचदेव एवं कोषाध्यक्ष लायन वंदना सोनी के नेतृत्व में क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए पदस्थापन किया गया। अतिथियों का हाथों सेवा कार्य संपन्न कराए । क्लब का चार्टर डे मनाया गया । कार्यक्रम में विभिन्न क्लब के पदाधिकारियों, सभी लायन सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने समारोह में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने । कार्यक्रम का संयोजन लायन गोपी केशवानी ने किया । आभार लायन मंजू जैन ने व्यक्त किया ।
इस अवसर पर लायन राजेश अग्रवाल, लायन बैंकटसिंह गहलोत, लायन बाबूलाल शाह, लायन एम एस राजपुरोहित, लायन आशीष माथुर, लायन जयराजसिंह राठौड़, लायन सीताराम राठी, लायन मोहनृतनेश जैन, लायन निर्मल सिंह कच्छावा, लायन किरण बिहानी, लायन ऊषा गर्ग, लायन नीता जैन, लायन शशि त्रिवेदी, लायन मंजू जोशी, लायन ज्ञानेश्वरी दीक्षित, लायन प्रवीणलता सुमरा, लायन योगिता टॉक, लायन सुधा मेहता सहित अन्य लायन सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ