श्री कृष्ण जन्मोत्सव : राधा बनी टियारा प्रथम, ऐश्वर्या द्वितीय अनन्या तृतीय रही
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । वैशालीनगर स्थित बडकालेश्वर मंदिर में भगवान श्री कृष्णा जन्मोत्सव जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित राधा बनो प्रतियोगिता में टियारा जैन प्रथम एवं ऐश्वर्या मेहता द्वितीय , अनन्या विजय तृतीय स्थान पर रही । संयोजक डॉ बीना चौधरी एवं सह संयोजक आभा गांधी ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने राधा की वेशभूषा धारण कर श्रृंगार कर भाग लिया । अपनी नटखट अदाओं से सभी का मन मोह लिया । सभी बच्चों को उपहार प्रदान किए गए । मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया । आकर्षक लाइटिंग की गई । राधा कृष्ण की प्रतिमा को मनमोहक रूप से श्रृंगारित कर नई वेश भूषा धारण कराई गई ।

0 टिप्पणियाँ