Ticker

6/recent/ticker-posts

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के अधिवेशन में आमंत्रण

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के अधिवेशन में आमंत्रण

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के अधिवेशन में आमंत्रण

कर्नाटक प्रभारी राकेश शर्मा के साथ  शिष्टाचार भेंट

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के कर्नाटक प्रभारी एवं एस के इन्टरनेशनल स्टोन के चेयरमैन राकेश शर्मा के साथ समाजसेवी एवं उद्योगपति श्याम सुन्दर मंत्री ने शिष्टाचार मुलाक़ात कर कुचामन में विभिन्न संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और उनका अभिनंदन किया । उन्हें तिरंगा ध्वज एवं तिरंगा बेंज़ लगाकर सम्मान किया । 


समिति की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर संस्था का मोमेंटो हे नाथ में आपको भूलूँ नहीं भेंट कर 18-19 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया । संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुन्दर मंत्री ने ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्था भ्रूणहत्या रोकथाम एवं भारतीय संस्कृति के उन्नयन के लिए जनजागरण के कार्य पिछले 30 वर्षों से कर रही है और स्वामीजी के निर्देशानुसार इस संस्था में किसी प्रकार का चन्दा संग्रह भी नहीं किया जाता है फिर भी संस्था द्वारा बड़े- बड़े आयोजन होना संस्था पर सन्तों की कृपा दृष्टि को दर्शाता है इस अवसर पर हैदराबाद के सौरभ मोर तथा बेंगलुरू के सुनील माहेश्वरी भी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ