Ticker

6/recent/ticker-posts

एचकेएच स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया

एचकेएच स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया

एचकेएच स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया

एचकेएच स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
एच.के.एच. पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व चैयरमेन मोतीलाल ठाकुर व अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर के सानिध्य में अत्यंत उत्साह और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस विशेष आयोजन की मुख्य थीम ‘मेरो वृंदावन’ रखी गई थी, जिसमें पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र पर आधारित अत्यंत आकर्षक और सजीव झांकियां सजाई गईं। इन झांकियों में प्रमुख रूप से कारागृह में जन्म का  दृश्य, मथुरा से गोकुल जाना, माखन की मटकी कान्हा जी के द्वारा फोड़ने की सुंदर प्रस्तुति, सुदामा के पैर धोना के भावुक प्रसंग का चित्रण, जगन्नाथ जी भाई बलभद्र व बहिन सुभद्रा एवं राधा-कृष्ण आदि की झाँकिया सम्मिलित थी।

पारंपरिक वेशभूषा में सजे छोटे-छोटे बच्चों द्वारा इन सभी झांकियों को बेहद सजीव और सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका  किरण ठाकुर ने बच्चों के इस अनूठे प्रयास और उनकी कला की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने बताया कि बालपन से ही ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों से जुड़ने से बच्चों में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का बीजारोपण होता है। कार्यक्रम का समापन भगवान श्री कृष्ण के जयकारों के साथ संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ