Ticker

6/recent/ticker-posts

गीतों के माध्यम से मो.रफ़ी को दी श्रद्धांजलि

गीतों के माध्यम से मो.रफ़ी को दी श्रद्धांजलि

गीतों के माध्यम से मो.रफ़ी को दी श्रद्धांजलि

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कला व संगीत के लिए बना ग्रुप  गाता रहे मेरा दिल द्वारा संगीत सम्राट स्व. मोहम्मद रफी की पुण्य तिथि पर "तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे"  श्रद्धांजलि स्वरूप कार्यक्रम आयोजित किया गया । 

प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि कैसर गंज स्थित एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया । इस अवसर पर मनस्वी सक्सेना ने चढ़ती जवानी..., कृष्णगोपाल पाराशर ने जाने वाले जरा होशियार, नीरज जैन पर्दा है पर्दा...,श्वेता शर्मा बेखुदी में सनम..., भारतेन्दु यूं ही तुम मुझसे...,रवि कुमार कितना प्यारा वादा...,यज्ञदत्त शर्मा रश्मि पाल तेरे इश्क का...,निखिल माथुर ना ना करते प्यार..., शारदा ओझा उड़े जब जब जुल्फें...,योगेश आजा आजा मैं हूं...,दीपक भार्गव ओ हसीना जुल्फों... ज्योत्स्ना मित्तल बाबूजी धीरे चलना..., महेन्द्र मित्तल तेरी गलियों में, शारदा उड़े जब जब जुल्फें...,योगेश  पत्ता पत्ता बूटा बूटा...,ओ पी चाष्टा ना झटको ज़ुल्फ...,यज्ञदत्त  मुझे छू रही...,सुधा शुक्ला  हम आपकी आंखों..., अरविन्द शुक्ला राधिके तुने बंसरी...,रवि कुमार  देखा है तेरी आंखों...,दिलीप बच्चानी सज रही गली..., अमित मिश्रा ये रेशमी जुल्फें..., डॉ प्रताप पिंजानी ये दुनिया ये महफ़िल..., डॉ एन के माथुर तकदीर का फ़साना..., प्रीति जैन सुहानी रात ढल चुकी...,प्रदीप सोनी रंग और नूर की...,सुनील केवलरम्मानी खिलौना जानकर..., राज कुमार यही है तमन्ना...,प्रदीप शर्मा कौन है जो सपनों...,सुमन वैष्णव लिखे जो ख़त...,राम स्वरूप नायक अब क्या मिसाल दूं...,निखिल माथुर लाखों हैं निगाह..., वैशाली जैन तु इस तरहा से ..., वेदप्रकाश गांधी चेहरे पे गिरी जुल्फें... आदी  प्रस्तुतियां दी गई । मंच संचालन  के जी पाराशर ने किया । मुख्य अतिथि डॉ तिलकराज व डॉ अर्चना शर्मा थे। संस्थापक अरविन्द कुमार शुक्ला ने सबका धन्यवाद किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ