Ticker

6/recent/ticker-posts

एपीसी न्यूज चैनल का शुभारंभ

एपीसी न्यूज चैनल का शुभारंभ

एपीसी न्यूज चैनल का शुभारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  अजयमेरु प्रेस क्लब परिसर में आयोजित मोहम्मद रफी स्मृति स्वरांजलि के दौरान अजयमेरु प्रेस क्लब के मीडिया एपीसी न्यूज चैनल के शुभारंभ की घोषणा की गई। इस चैनल के अंतर्गत अजयमेरु प्रेस क्लब एवं इसके सदस्यों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का कवरेज होगा। इन्हें क्लब से बाहर के हजारों लोग भी देख सकेंगे,  इस चैनल की व्यूअरशिप 17000 तक पहले से पहुंच चुकी है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल ने चैनल की जिम्मेदारी संभाल रहे अब्दुल सलाम कुरैशी को बधाई देते हुए इस बात के लिए उनकी प्रशंसा की की इन्होंने स्वेच्छा से अजयमेरु प्रेस क्लब की गतिविधियों के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी स्वीकार की। अग्रवाल ने सभी सदस्यों से कुरैशी का सहयोग करने का अनुरोध किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ