Ticker

6/recent/ticker-posts

अजयमेरु प्रेस क्लब में चोरी CCTV में कैद

अजयमेरु प्रेस क्लब में चोरी CCTV में कैद

अजयमेरु प्रेस क्लब में चोरी CCTV में कैद

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। वैशाली नगर पेट्रोल पंप के पीछे स्थित अजयमेरु प्रेस क्लब से रविवार 26 जुलाई की रात एसी के कॉपर पाइप चोरी हो गए। अज्ञात चोर करीब 30000 मूल्य के पाइप काट कर ले गया। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस संबंध में क्लब के महासचिव सीपी कटारिया ने क्रिश्चियन गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

रिपोर्ट के मुताबिक अज्ञात चोर रात करीब 8:15 बजे प्रेस क्लब में दाखिल हुआ। फुटेज के मुताबिक चोर पास के निर्माणाधीन भवन की छत से क्लब की छत पर आया और वहां से क्लब के सभागार में घुसकर कॉपर पाइप काटकर ले गया।

शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ