Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी युवा संगठन ने ग़रीब पीड़ित परिवार की करी सहायता

सिंधी युवा संगठन ने ग़रीब पीड़ित परिवार की करी सहायता

सिंधी युवा संगठन ने ग़रीब पीड़ित परिवार की करी सहायता 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया राजेंद्र स्कूल आशा गंज निवासी किशोर छंदवानी जो पिछले काफ़ी समय से कैंसर की बीमारी पीड़ित है जो की घर में कमाने वाला भी वही अकेला सदस्य है अब वह कहीं काम नहीं कर सकता असहाय है।

जिसने सिंधी युवा संगठन को पत्र बेजकर घर के लिये राशन सामग्री और दवाईयों के लिये संगठन से सहायता के लिए आग्रह किया। 

अध्यक्ष गौरव मीरवानी ने संगठन के व्यवस्था प्रमुख हीरालाल सतवानी से जाँच करवाई जिसमे यह प्रमाणित हुआ वह अत्यधिक ज़रूरत मंद है। 

जिस पर सचिव राजा सोनी ने तुरंत लगभग तीन महीने की राशन सामग्री एक गैस की टंकी और उसका तीन महीने का मोबाइल रिचार्ज करवाया करवाकर दिया साथ हर महीने समाज के असहाय परिवार के फ्री राशन सामग्री वाला कार्ड भी बनवाकर दिया जिससे वह परिवार का आगे भरण पोषण कर सके साथ ही इलाज के लिये दवाइयों की व्यवस्था कर परिवार को जल्द ही उपलब्ध करवा दी जाएगी।

इस सेवा कार्य में पूज्य झूलेलाल धाम सेवा ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी, शहंशाह बाबा नेभराज साहेब, बाबा गोपाल दास साहेब के सेवा दार, सिंधी युवा संगठन के हीरालाल सतवानी, राजेश खानचंदानी आदि सदस्यों के सहयोग से यह सेवा कार्य किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ