Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वास्थ्य परिचर्चा में हृदय संबंधित जानकारी दी

स्वास्थ्य परिचर्चा में हृदय संबंधित जानकारी दी

स्वास्थ्य परिचर्चा में हृदय संबंधित जानकारी दी

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायन्स क्लब अजमेर की  मासिक बैठक का आयोजन वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।  

डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर स्वास्थ्य परिचर्चा आयोजित की गई । जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ  डाॅ लोकेश अग्रवाल ने द्वारा ह्रदय के रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। हृदय में होने वाले रोगो की जानकारी एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया ।  सदस्यों द्वारा पूछे गये सभी प्रश्नों का समझाकर उत्तर दिए ।  साथ ही बताया कि किस तरह किसी मरीज को सी. पी.आर.देकर हम किसी की मदद कर सकते है । कार्यक्रम का संचालन लायन एन के माथुर द्वारा किया गया । ध्वज वंदना लायन मधु माथुर द्वारा की गई । अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद सह सचिव लायन अजय ईनाणी ने अपना मासिक सचिविय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। निर्वतमान प्रान्तपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने नये सदस्यों को लायन्स क्लब के प्रति शपथ दिलाई । सभा समाप्ति की घोषणा के पश्चात हाऊजी खेल का आयोजन किया गया । 

इस अवसर पर लायन हरीश गर्ग, लायन सतीश भटनागर, लायन लक्ष्मण चैनानी, लायन आर.पी.शर्मा, लायन अशोक जैन एल.आई.सी, लायन जे.के.जैन, लायन दिनेश लाहोटी सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ