श्रीचंदानी का साक्षात्कार (इंटरव्यू) विविध भारती मुम्बई के राष्ट्रीय चैनल पर शनिवार को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर के लेखक और कलाकार सुरेश कुमार श्रीचंदानी से लिये गये साक्षात्कार (इंटरव्यू) का प्रसारण शनिवार को विविध भारती के राष्ट्रीय चैनल पर किया जायेगा। शनिवार देश की सुरीली धड़कन विविध भारती के मैटिनी शो में दिन के 11.30 बजे इस साक्षात्कार का प्रसारण पूरे भारत में किया जायेगा। विविध भारती के इस चैनल को एफ.एम. 103.3 पर सुना जा सकता है तथा मोबाइल पर न्यूज़ ऑन एआईआर एप्प में भी इसे सुने जाने की सुविधा है।

0 टिप्पणियाँ