सतर्कता सप्ताह और स्वच्छता अभियान 6.0 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो अजमेर द्वारा टांक ग्लोबल एकेडमी सीनियर सेकंडरी विद्यालय, अजमेर में स्वच्छता अभियान 6.0 और सतर्कता सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता ईमानदारी, पारदर्शिता जवाब देही एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो, अजमेर के प्रभारी भारत भार्गव ने उपस्थित विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान 6.0 के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि हमे व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ प्रकृति की स्वच्छता के प्रति भी जिम्मेदार होना पड़ेगा। हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बिलकुल बंद करने के साथ ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण अपने स्तर पर करने की आदत भी डालनी होगी ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक मनोज महावर ने कहा कि हम अगर प्रकृति की रक्षा करेंगे तो प्रकृति अवश्य हमारी रक्षा करेगी इसलिए हमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्देश्यों की जानकारी देते हुएईमानदारी और सत्य निष्ठा के साथ- साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इसके पश्चात विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से मौखिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ