जेएलएन मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी विभाग में कैडावेरिक ओथ कार्यक्रम का आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के एनाटोमी विभाग में नवागुंतक ढाई सौ विद्यार्थियों के लिए कैंडावरिक ओथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पीजी डॉक्टर खुशबू ने देहदान पर कविता सुनाई व डॉ. शिम्भू ने इसी विषय पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया। सीनियर प्रोफेसर व छात्र सलाहकार डॉ. महिमा श्रीवास्तव ने
कैडवर के प्रति अपना आदर कैसे प्रकट किया जाए, इस विषय पर जानकारी दी, साथ ही एनाटॉमी प्रेयर का भी वाचन किया।
विभाग अध्यक्ष डॉ विकास सक्सेना ने देहदान की महत्ता बताई और विद्यार्थियों को कैडावरिक शपथ परंपरागत रूप में दिलवाई। अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. आभा भारद्वाज ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर आ आदर्श डॉक्टर बनने का संदेश दिया।
एनाटमी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुशीला शेखावत, डॉ॰ पवन जांगीड़ और डॉ॰ रवि भी उपस्थित थे। पीजी डॉक्टर्स, डॉ. प्रदीप, डॉ. ज्योति, डॉ. प्रियंका, डॉ. श्रवण आदि ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरभि ने किया।


0 टिप्पणियाँ