Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान नवप्रवेशित छात्राओं को बैग किये भेंट

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान नवप्रवेशित छात्राओं को बैग किये भेंट

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान नवप्रवेशित छात्राओं को बैग किये भेंट

गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान नवप्रवेशित छात्राओं को बैग किये भेंट

कुचामन सिटी (अजमेर मुस्कान)। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, कुचामन इकाई द्वारा कुचामन विकास समिति द्वारा संचालित एच.पी. काबरा गर्ल्स कॉलेज में संस्कार कार्यशाला, गुरु वंदन समारोह एवं नवप्रवेशित छात्राओं को कॉलेज बैग वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। समिति की अजमेर जिला इकाई अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कुचामन शाखा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षकों का तिलकार्चन, दुपट्टा एवं मुक्ताहार पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न गणेश जी की मूर्ति भेंट कर सम्मान किया।

मुख्य वक्ता एवं समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब आँखों में अरमान लिया, मंज़िल को अपना मान लिया, फिर मुश्किल क्या और आसान क्या - ठान लिया तो ठान लिया । सफलता के लिए माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद जरूरी है । उन्होंने कहा कि संस्कारवान युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। समिति के साधक डॉ. प्रकाशचंद टेलर ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर ओजस्वी काव्य-पाठ प्रस्तुत कर गुरु की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर समिति द्वारा प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाली सभी नवप्रवेशित छात्राओं को कॉलेज बैग वितरित किए गए। उपयोगी उपहार प्राप्त कर छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की । 

महाविद्यालय के प्राचार्य अखिलेश चंद राय ने गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे संस्कारपरक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में छात्रा ज्योति एवं सुनीता कुमावत ने गुरु वंदन विषय पर अपने विचार रखते हुए गुरु को जीवन का पथप्रदर्शक बताया।

कार्यक्रम में कुचामन शाखा के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा , सचिव परमानंद अग्रवाल, युवा शाखा के अध्यक्ष भरत स्वामी, मुरलीधर गोयल, वरिष्ठ साधक सत्यनारायण मोर, अनंत तिवाड़ी, प्यारेलाल कुमावत, डॉ. प्रकाशचंद टेलर, जयराम, भगवती, पूजा सर्वा, महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ