Ticker

6/recent/ticker-posts

अशोका का पदस्थापना समारोह संपन्न

अशोका का पदस्थापना समारोह संपन्न

अशोका का पदस्थापना समारोह संपन्न

लियो क्लब को चार्टर प्रदान

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । आपने कोई भी पद लिया है, तो आपको उसके साथ न्याय करना पड़ेगा । पद के  जवाबदारी मिली है, उसे विरासत के समान मानकर और आगे बढ़ाना है । यही नई कार्यकारिणी का दायित्व भी है । उक्त उदगार पूर्व प्रांतपाल लायन अनिल नाहर ने लायन्स क्लब उदयपुर अशोका के शपथग्रहण समारोह में पदस्थापना अधिकारी के तौर पर कहे । देवाली स्थित लायंस भवन में फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स की थीम पर आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि इस संस्था से जुड़ने का मतलब सेवा का जुनून होना पहली प्राथमिकता है । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति एस एस सारंग देवत ने कहा कि सेवा, समर्पण और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए अधिकाधिक सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्य करे । इस अवसर पर लियो क्लब अशोका युवा का चार्टर प्रेजेटेंशन में लियो चार्टर प्रदान किया गया । समारोह में पूर्व प्रांतपाल गण, सम्भागीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित गणमान्य लोग भी मौजूद थे । अध्यक्ष लायन धर्मवीर देवल, सचिव लायन समीर रोहिड़ा, कोषाध्यक्ष लायन मनीष जैन एवं कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर पदस्थापित कराया गया । इससे पूर्व अतिथि ने मेल्विन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।अतिथियों का परिचय सदन को कराया गया । ध्वज वंदना, राष्ट्रगान एवं अतिथि सत्कार के पश्चात कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई । इसी तरह एक अगस्त को अपराह्न 2.30 बजे पांच बत्ती सर्किल स्थित होटल चंद्रा इन में जोधपुर मारवाड़ द ग्रेट का पदस्थापना समारोह होगा ।  इस समारोह में प्रेसिडेंट लायन संगीता गौर,  सेक्रेटरी लायन सुमन सचदेव एवं कोषाध्यक्ष लायन वंदना सोनी एवं कार्यकारिणी सदस्य शपथ लेंगे । 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपरांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय, मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतपाल लायन डी एस चौधरी, नए सदस्यों को शपथ पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन डॉ संजीव जैन, विशिष्ठ अतिथि उपरांतपाल लायन जितेंद्र मित्तल होंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ