लायंस क्लब श्रीजी का पदस्थापना समारोह संपन्न
लियो क्लब के पदाधिकारियों को भी दिलाई शपथ
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायन्स क्लब उदयपुर श्रीजी एवं लियो क्लब उदयपुर श्रीजी का 6ठा पदस्थापना समारोह देवाली स्थित लायंस भवन में उत्साह के साथ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ ।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन विनोद कुमार लड़िया थे । पदस्थापना अधिकारी पूर्व बहुप्रान्तीय अध्यक्ष लायन संजय भंडारी ने लायंस और लियो क्लब के पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं लायनवाद की गरिमा को समझाते हुए लायन राकेश अरोड़ा को अध्यक्ष, लायन सोहन लाल मेहता को सचिव , लायन कमल कुमार जैन को कोषाध्यक्ष तथा लियो चेतन मेनारिया को लियो अध्यक्ष , लियो प्रवीण शिशोदिया को सचिव तथा लियो भावेश वैष्णव को कोषाध्यक्ष के साथ वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी के लिए पद स्थापित कराया । इस अवसर पर लायन परिवार में दो नए सदस्यों को भी शपथ दिलाकर सम्मिलित किया गया । क्लब के संरक्षक एवं प्रांतीय सभापति लायन राजेन्द्र प्रसाद सनाढ्य ने बताया कि कार्यक्रम में संभागीय अध्यक्ष लायन बसंती वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन बाल कृष्ण सुहालका भी मंचासीन थे । निवर्तमान अध्यक्ष लायन दिनेश कुमार माली ने अपने स्वागत भाषण में क्लब द्वारा वर्ष पर्यंत किए गए सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए क्लब सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा की । लायन राकेश अरोड़ा ने अपने स्वकृति भाषण में अपने कार्यकाल में किए जाने वाले कार्यों तथा योजनाओं के बारे में सदन को अवगत कराया । पदस्थापना अधिकारी लायन संजय भंडारी ने अपने जन्मदिन मनाते हुए एक ज़रूरतमंद महिला को रोजगार के लिए सिलाई मशीन भेंट की । इस अवसर पर क्लब द्वारा ज़रूरतमंदों को तीस छाते भेंट कर सेवा कार्य संपन्न किया गया । महिला शक्तिकरण “शी शक्ति” के अंतर्गत “कालिका पेट्रोलिंग टीम” की 4 महिला कांस्टेबल तथा एक समाज सेविका को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लायन धारावती सुहालका ने किया । सभी आगंतुकों को दुपट्टा पहनाकर तिलक लगाकर स्वागत किया गया । इससे पूर्व अतिथियों ने मेल्विन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए ।

0 टिप्पणियाँ