Ticker

6/recent/ticker-posts

वृंदा लेडीज क्लब का लहरिया उत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रस्तुतियां

वृंदा लेडीज क्लब का लहरिया उत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रस्तुतियां

वृंदा लेडीज क्लब का लहरिया उत्सव भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रस्तुतियां

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सागर विहार लेडीज क्लब के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। क्लब की संरक्षक नीलू गुप्ता एवं सुनीता बंसल के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

​समारोह की सबसे बड़ी खासियत इसका अनूठा थीम-बेस्ड फॉर्मेट रहा, जिसमें पूरे कार्यक्रम को 3 पारंपरिक त्योहारों और पहनावों के आधार पर विभाजित किया गया था।

​कार्यक्रम के दौरान तीन विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिनके परिधान और प्रस्तुतियां देखने लायक थीं ।  लेखा गर्ग, विमी बंसल, सुमन अग्रवाल के निर्देशन में सतरंगी लहरिया परिधान में सजी सदस्यों ने तीज के उत्सव की छटा बिखेरी ।  सरोज बंसल, नीलम अग्रवाल के नेतृत्व में बंधेज बहार थीम पर बंधेज ड्रेसेस में आई महिलाओं ने डांडिया खेलकर नवरात्रा त्यौहार की रौनक बना दी । दीप्ति गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल के दिशा निर्देश में गोटा पत्ती लगे परिधान के साथ जन्माष्टमी की थीम पर होता गुलज़ार कार्यक्रम आयोजित किया गया । मुरली कन्हैया के मनमोहक शृंगार किए गए । सभी प्रतियोगिताओं में निष्पक्ष निर्णय देने के लिए मुख्य निर्णायक मंडल के रूप में  मेजर मीनाक्षी जैन एवं डॉ. कृति मौजूद रहीं। उन्होंने सभी टीमों के ड्रेस-अप, टेबल डेकोरेशन और डांस परफॉर्मेंस की बारीकी से समीक्षा की और विजेताओं का चयन किया।

​कार्यक्रम में समय पर आने वाली सदस्यों के लिए 'समय से आओ, उपहार पाओ' के तहत विशेष 'लकी ड्रा' निकाला गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। इसके साथ ही, थीम बेस्ड टेबल डेकोरेशन, बेस्ट टीम ड्रेस-अप और 4 मिनट के समय में सोलो, कपल व ग्रुप डांस की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। ​कार्यक्रम के अंत में संरक्षक मंडल, निर्णायक मंडल और टीम लीडर्स ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया। संभी प्रतिभागियों को उपहार दिए गए । नीलू गुप्ता एवं सुनीता बंसल ने सभी क्लब सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और ऊर्जा की सराहना करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ