झूलेलाल धाम में रुद्राभिषेक व बहिराणा साहिब का आयोजन 14 को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य लाल साहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट देहली गेट अजमेर की ओर से 14 आगस्त शुक्रवार को चालीहे वारो चण्ड उत्सव के अवसर पर झूलेलाल धाम परिसर में निर्मित शिव मंदिर पर रुद्राभिषेक (सहस्त्रधारा) व बहिराणा साहिब के साथ अनेक कार्यक्रम होंगे।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवाणी ने बताया कि इस अवसर पर झूलेलाल धाम परिसर में सुबह 07:45 बजे विद्वान पंडितों द्वारा 11 आसनों पर विधि विधान से पूजा करवाने के बाद 12 बजे से सहस्त्र धारा व शाम 5 बजे भोलेनाथ का श्रृंगार 6 बजे पूज्य बहिराणा साहिब जी स्थापना करके 06:30 बजे से प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में बहन सीमा पमनानी, कमला हरपलानी,विद्या तेजवानी, सीमा लालवानी, किरण तीर्थानी, योगिता आसनानी,वंशिका गुरनानी सहित पूज्य लाल साहिब मंदिर मण्डली की ओर से भजन कीर्तन कलाम पंजड़ा गाकर शाम को 7:30 बजे श्री झूलेलाल चालीहा पाठ, झूलेलाल स्तुति पाठ,के पश्चात पंजमहाज्योत प्रज्वलित कर 8 बजे भोलेनाथ व झूलेलाल की आरती रात्रि 8:30 पल्लव (अरदास) कर छेज लगाई जाएगी ट्रस्टी ताराचंद लालवानी, हीरानंद कलवानी के अनुसार तत्पश्चात आम भण्डारे की प्रसादी होगी रात 09:0 बजे झूलेलाल धाम स्थित बालम्बो साहिब (कुआं) पर भजन भाव भक्ति व विधि विधान के साथ पंजमहाज्योत परवान की जाएगी।
ट्रस्टी मनोज पमनानी, राजकुमार हरीरामानी, ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी व समाज के गणमान्य व्यक्तियों के साथ ही सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं उपस्थिति रहेगी ।

0 टिप्पणियाँ