निसंतानता जागरूकता शिविर में देंगे परामर्श
महिलाओं की शारीरिक बीमारियों पर कार्यशाला
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब शौर्य द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन 19 अगस्त को प्रातः 10.15 बजे से भजनगंज स्थित ड्रीम इंडिया स्कूल परिसर में किया जाएगा । डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं से संबंधित बीमारियों एवं शारीरिक समस्याओं के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जानकारी दी जाएगी । कार्यक्रम संयोजक लायन अमिता शर्मा ने बताया कि निःसंतानता जागरूकता शिविर में निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगी । जिसके तहत ट्यूब ब्लॉक, बार बार विफलता, ओव्यूलेशन की समस्या, अनियमित मासिक धर्म, शुक्राणुओं की कमी आदि पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
क्लब अध्यक्ष लायन सुशीला राठौड़ ने बताया कि शिविर में डॉ रामा गर्ग, आईवीएफ स्पेशलिस्ट, डॉ मिनाल, डॉ सुनील पालीवाल, डॉ आर के भारती नेचुरोपेथी स्पेशलिस्ट, क्षेत्रपाल हॉस्पिटल के कैंसर रोग पर परामर्श दिया जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ