आनासागर झील स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान : सिंधी युवा संगठन ने श्रमदान कर किया सेवा कार्य
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए 22 से 24 जुलाई तक चलने वाले तीन दिवसीय विशेष श्रमदान अभियान में सिंधी युवा संगठन द्वारा आज 22 जुलाई बुधवार को श्रमदान कर सेवा कार्य किया गया।
संगठन के संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया यह तीन दिवसीय श्रमदान अभियान आज सुबह 6 बजे से पुरानी चौपाटी बवाल माता मंदिर से संत महात्माओं के द्वार पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ। जिसमें सिंधी युवा संगठन द्वारा श्रमदान कर सेवा कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य झील के किनारों की सफाई करना, कचरा हटाना और झील को प्रदूषण से बचाना है।
इस सेवा कार्य में प्रेम प्रकाश आश्रम के संत राम प्रकाश, संत नारायण, झूलेलाल धाम के प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी, जतोई दरबार के सेवादार फतनदास, कुमार लालवानी, राजा सोनी, रमेश चेलानी, घनश्याम ठारवानी, सूरज सत्यानी, नवीन लेखवानी, आर्यन पमनानी, विशाल शर्मा, गिरीश सोनी, सुनील सत्यानी, प्रकाश छूगानी, महेश लखवानी, जय बच्चानी, हर्षुल ठारवानी, विकास लालवानी, किशन बालानी आदि उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ