Ticker

6/recent/ticker-posts

बालिका शिक्षा के लिए फीस और निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग

बालिका शिक्षा के लिए फीस और निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग

बालिका शिक्षा के लिए फीस और निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब अजमेर उमंग द्वारा सामाजिक कार्यों के तहत दो सेवा कार्य कर अपनी सहभागिता निभाई । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाईट् ऑफ ड्रीम्स के अंतर्गत एक निर्धन कन्या, जो कि काली माता मंदिर वरुण सागर रोड निवासी रमा देवी  की पुत्री  के विवाह में दस हजार ओर कंबल का सहयोग किया । इसके साथ ही आशा गंज निवासी चिमनानी परिवार की दो बालिकाओं को शिक्षा के लिए 9100/- की फीस रिश्तेदार मूलचंद कृपलानी के माध्यम से प्रदान की गई । 

इस कार्य में लायन हनुमानदयाल बंसल, हर्ष बंसल, कुमार लालवानी, प्रदीप जसवानी, लायन अनिल गर्ग लायन राजकुमार गर्ग, लायन निशा अशोक गर्ग, लायन स्वाती सौरभ गुप्ता, क्लब अध्यक्ष लायन महेंद्र जैन मित्तल, के. के. गोयल, सचिव लायन प्रकाश गोयल, संभागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ