झूलेलाल चालीहो के पांचवें दिन बहिराणा साहब, ज्योति पूजन के साथ हुए भजन
घर घर ज्योति प्रज्वलित कर झूलेलाल नाम का सिमरन हो रहा है - जेठरा
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर आशागंज व सिन्धु समिति की ओर से चल रहे आराध्यदेव झूलेलाल के चालीहो उत्सव के पांचवें दिन वैशाली नगर स्थित राधा देवी के घर गौरी नगर अजमेर में झूलेलाल जी का बहिराना साहब एवं झूलेलाल जी के भजन पंजड़े, शहनाई पर छेज् का आयोजन किया गया।
मंदिर के सचिव गोविंद पारवाणी ने बताया कि कार्यक्रम में झूलेलाल मंदिर वैशाली नगर के अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी द्वारा पवित्र पंचमहजोत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
झूलेलाल मंदिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा के निरंतर शहर के अलग-अलग कॉलोनी में बहिराना साहब के पूजन से घर-घर झूलेलाल जी का संदेश पहुंच रहा है, इससे युवा पीढ़ी व मातृशक्ति को इसमें अधिक जुड़कर संस्कारवान हो रही है।
माधुरी फुलवानी भगत एंड पार्टी द्वारा झूलेलाल जी के पंजड़े व भजन गाये गये। " रख त मुहिंजे लाल ते पाड़ई पूरी कंदो " "चालिहे मे असांजा भाग खुलिया" आदि भजन गाए गए उसके बाद महाआरती की गई व पल्लव प्रार्थना की गई कार्यक्रम मे मंदिर के बाली भाई फेरवाणी, मोतीराम, जयप्रकाश मंघाणी, ओमप्रकाश शर्मा ,वैशाली नगर इकाई की मातृशक्ति भारती दरवानी , लवीना दरवानी, पूजा, सीमा, जया, किरण,द्वारा विशेष पूजा अर्चना व दीपदान किया गया ।
मंगलवार छठे दिन का आयोजन
आज मंगलवार 21 जुलाई को शाम 6 बजे से बहिराना साहब गौरी नगर स्थित मकान नंबर 92 रवि दत्तवाणी परिवार की ओर से धार्मिक आयोजन किए जायेगें।

0 टिप्पणियाँ