राजेंद्र गांधी मल्टीपल पिन से सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के मल्टीपल 3233 के मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन प्रवीण वशिष्ठ, उज्जैन द्वारा डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी को मल्टीपल पिन लगाकर सम्मानित किया।
वैशालीनगर स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में गांधी को ये सम्मान लायंस के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने पर प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर उपरांतपाल प्रथम लायन सी पी विजयवर्गीय, पूर्व प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, लायन ओ एल दवे, लायन सुधीर सोगानी, क्लब अध्यक्ष लायन अनिल उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ