किडनी मरीज को मिल रहा नया जीवन
लायंस क्लब उदयपुर ओम ने कराया डायलिसिस
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब उदयपुर ओम का नाम जरूरतमंद मरीजों की चिकित्सा सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य के लिए जुड़ गया है।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इसी क्रम में क्लब ने किडनी रोग से पीड़ित वरुण सागर रोड अजमेर निवासी 36 वर्षीय प्रतीक सिंह का पारस यूरोलॉजी हॉस्पिटल में एक बार फिर निःशुल्क डायलिसिस कराया गया। प्रांत 3233E 2 के GLT कॉर्डिनेटर और लायन क्लब उदयपुर ओम के सदस्य लायन जितेंद्र सिसोदिया द्वारा आज प्रतीक सिंह जिसका उपचार पिछले कई समय से लायंस क्लब के सहयोग से लगातार कराया जा रहा है। समय समय पर डायलिसिस की आवश्यकता को देखते हुए क्लब ने मरीज को निरंतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है । संभागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट की प्रेरणा से इस पुनीत कार्य में लायंस क्लब उदयपुर ओम भी जुड़ गया । इस मरीज का 1 जुलाई से यह पांचवां डायलिसिस है जिससे उसे समय पर उपचार मिल सके और उसके परिवार पर आर्थिक बोझ कम हो।

0 टिप्पणियाँ