अजयमेरु प्रेस क्लब में रफी-स्वरांजलि : गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन किए अर्पित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर 31 जुलाई को अजयमेरु प्रेस क्लब में "स्वरांजलि" कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन तथा उनकी पत्नी आबकारी विभाग की अधिकारी मूमल जैन मुख्य आतिथि थे। उनका स्वागत क्लब अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल, प्रताप सिंह सनकत, अग्रवाल व प्रतिभा टण्डन ने किया।
![]() |
| आबकारी विभाग की अधिकारी मूमल जैन का किया स्वागत |
कार्यक्रम संचालक अमित टण्डन, प्रताप सिंह सनकत, गुरजिंदर सिंह विर्दी, सुरेश श्रीचंदानी, महादेव कर्मवानी, रामगोपाल सोनी, राकेश गौड़, सुरेन्द्रपाल वर्मा, गणेश चौधरी, अरविंद शुक्ला, शरद शर्मा, नरेंद्र जैन, मुकेश परिहार, एबीएल माथुर, सांस्कृतिक आयोजन समिति के संयोजक हेमन्त शर्मा, डॉ रमेश अग्रवाल, सचिव अब्दुल सलाम कुरेशी ने रफी साहब के गीतों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
![]() |
| अजमेर डिस्कॉम की विजिलेंस विंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन का स्वागत क्लब अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल ने किया |



0 टिप्पणियाँ