Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रांतीय पदस्थापना समारोह 16 को भीलवाड़ा में

प्रांतीय पदस्थापना समारोह 16 को भीलवाड़ा में

प्रांतीय पदस्थापना समारोह 16 को भीलवाड़ा में

भीलवाड़ा (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 का प्रांतीय पदस्थापना समारोह स्टारइंग का आयोजन  16 अगस्त को प्रातः 9.15 बजे से चित्रगुप्त सर्किल स्थित द ऑरियम रिज़ॉर्ट के सभागार में फ्लाइंग ऑफ ड्रीम्स की थीम पर किया जाएगा । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व इंटरनेशनल प्रेसीडेंट लायन अरविंदपाल सिंह  होंगे । प्रांतपाल लायन निशांत जैन, प्रांतीय सचिव लायन अभिषेक खजांची, कोषाध्यक्ष लायन विनोद सिंघवी एवं माइक्रो कैबिनेट, प्रांतीय सभापति एवं कार्यकारिणी को पदस्थापना अधिकारी लायन संगीता जटिया, कोलकत्ता वर्ष 2026-27 के लिए शपथ दिलाकर पदस्थापित करायेगी । विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन वी के लाडिया, उदयपुर, लायन मनीष शाह, इंदौर, लायन कुलभूषण मित्तल, इंदौर एवं मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन लायन प्रवीण वशिष्ठ, उज्जैन होंगे । कार्यक्रम में निर्वतमान प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, अजमेर, उपप्रांतपाल प्रथम लायन सी पी विजयवर्गीय, कोटा, द्वितीय लायन जितेंद्र मित्तल, मंदसौर भी मौजूद रहेंगे । कार्यक्रमानुसार प्रातः 9.15 बजे फेलोशिप एवं रजिस्ट्रेशन, 10.30 बजे सर्विस प्रोजेक्ट, 11 बजे पदस्थापना समारोह आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ