Ticker

6/recent/ticker-posts

चार दिवसीय निशुल्क सेवा शिविर आरम्भ

चार दिवसीय निशुल्क सेवा शिविर आरम्भ

चार दिवसीय निशुल्क सेवा शिविर आरम्भ                                 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विश्व विख्यात संत स्वामी श्री कृष्णानंद महाराज की पावन प्रेरणा से श्री पूज्य पार ब्रह्म ट्रस्ट अजमेर भारतीय सेवा समाज राजस्थान डालमिया सेवा ट्रस्ट दिल्ली एवं सीनियर सिटीजन समूह धोलाभाटा के संयुक्त तत्वाधान में मन्ना हवेली में विशाल सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ। 

भगवान श्री पूज्य पार ब्रह्म एवं पूज्य स्वामी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए संस्थान प्रभारी कैलाशसिंह रतनू ने कहा पूज्य स्वामी जी ने जो सेवा का पौधा 40 वर्ष पूर्व राजस्थान में प्रसिद्ध समाजसेवी उद्योगपति संजय डालमिया के आग्रह पर लगाया था वह आज वटवृक्ष का रूप लिए हुए हैं। संपूर्ण राजस्थान में आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का सतत आयोजन कर प्रतिमाह  हजारों लोगों को लाभान्वित करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। 

रतनू ने बताया की सेवा को समर्पित श्री पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट अजमेर विगत 40 वर्षों से हमारे संस्थान से जुड़कर मानव सेवार्थ  शिविरों का सतत आयोजन कर रहा है संयोजक एवं समाजसेवी बीके चौहान ने अपने सेवा उद्बोधन में कहा इस सेवा अभियान से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। 

प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की प्रख्यात चिकित्सक नमन निभैरिया ने शिविर में आए सभी रोगियों की जांच कर एक माह की दवा निशुल्क वितरण किया । शिविर में मनोहर लाल कालीचरण, श्रीलालजी, चेतन भाई ऋषि कुमार आदि समाजसेवियों ने  सेवाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ