Ticker

6/recent/ticker-posts

समाजसेवी रामकुमार भूतड़ा का अभिनंदन

समाजसेवी रामकुमार भूतड़ा का अभिनंदन

समाजसेवी रामकुमार भूतड़ा का अभिनंदन 

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा का गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के कार्यालय न्यू कॉलोनी स्थित रामेश्वरम् में विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया । समिति की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि उनके साथ में पधारे नागौर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश मूंदड़ा एवं जगदीश लोहिया का भी सम्मान किया गया ।

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के प्रदेश मंत्री श्याम सुन्दर सैनी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष मोहन प्रकाश मालपानी, सुरेश झंवर, महेश काबरा,श्री कुचामन गौशाला के अध्यक्ष नन्द किशोर बिड़ला, अपना घर आश्रम के व्यवस्थापक रंगनाथ काबरा, लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी स्टार के अध्यक्ष कमल मंत्री, लॉयन्स क्लब कुचामन के उपाध्यक्ष मनोहर पारीक, भारत तिब्बत सहयोग मंच से जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के अनन्त तिवाड़ी, प्यारे लाल शर्मा, गिरधारी दिक्षीत, भरत स्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया ।

भूतड़ा ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं में दायित्व के निर्वहन के प्रति संकल्पित होना आवश्यक है । उन्होंने कुचामन के सामाजिक कार्यकर्ताओं की दृढ़ इच्छाशक्ति, मिलनसारिता, समयबद्धता, समर्पण आदि गुणों को अनुकरणीय बताया । इस अवसर पर सेवा सदन एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक दृशांट भी भूतड़ा ने सुनाये । ब्रह्मलीन संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सराहना की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ