कपासन स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 22901/22902 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस का कपासन स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव स्वीकृत किया है। यह नया ठहराव रविवार, 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।
इस अवसर पर रविवार, 1 नवंबर 2026 को कपासन रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 12:46 बजे चित्तौड़गढ़ के माननीय सांसद श्री सी. पी. जोशी गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार 1 नवंबर 2026 से गाड़ी संख्या 22901 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी एक्सप्रेस कपासन स्टेशन पर आगमन दोपहर 12:46 बजे तथा प्रस्थान दोपहर 12:47 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22902 उदयपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का कपासन स्टेशन पर आगमन 22:12 बजे तथा प्रस्थान 22:13 बजे रहेगा।
इस ट्रेन के ठहराव से कपासन एवं आसपास के क्षेत्र के निवासियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को मुंबई और उदयपुर की यात्रा के लिए सीधी और सुगम रेल सेवा उपलब्ध होगी।

0 टिप्पणियाँ