अजयमेरू स्वर बहार कार्यक्रम में दिखी प्रतिभा, शानदार प्रस्तुति के साथ बिखरे जलवे
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अजयमेरू स्वर बहार 2026 कार्यक्रम का आयोजन वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में किया गया ।
प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि कार्यक्रम में 30 से अधिक कलाकारो अपने अपने अंदाज में शानदार प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हनुमानदयाल बंसल एवं शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सोनी थे । कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने हिंदी फिल्मी गाने, राजस्थानी लोक गीत, ईश्वर उपासना भजन, युगल एवं एकल गीत, नृत्य आदि की प्रस्तुति दी ।
शकील खान ने ख्वाब हो तुम....,प्रो. प्रताप पिंजानी ने बाहों के दरमियां..., विकास पंवार ने मधुबन में राधिका नाचे रे..., रवि कुमार गर्ग, बदन पे सितारे लपेटे हुए..., कुमुद शर्मा ने ...तुने ओ रंगीले कैसा...,प्रदीप सोनी एवं सुमन सोनी का युगल गीत पायलिया हो हो हो...
एवं तुझे देखा तो..., रामस्वरूप नायक दिल बेकरार सा...राम गोपाल सोनी देवाल ने हम तो हैं प्रदेश...निखिल माथुर ने तौबा ये मतवाली चाल..., भारतेन्दु शर्मा ने हाल क्या है दिलों..., भूपेन्द्र (भप्पी) माथुर ने सोचेंगे तुम्हें प्यार करे... ममता शर्मा ने... बहुत प्यार करते हैं, राजेन्द्र काकड़ा ने डोली में बैठाई... योगेश महावर ने आज इबादत रुबरु हो...चंदा भोजवानी ने ऐ दिल मुझे..., संजना शर्मा ने ये लो मैं हारी पिया...,धर्मपाल जावा ने ज़िन्दगी तो बेवफा है...नीरज जैमन एवं सुनीता जैमन ने जब दिल ना लगे..., महेंद्र जैन मित्तल एवं ज्योत्सना मित्तल ने युगल गीत सोमवार को हम मिले..., इक लड़की को देखा....,कृष्ण गोपाल पाराशर ने रुक जाओ दिल...,अरविन्द कुमार शुक्ला ने बहुत खूबसूरत ग़ज़ल..., नरेश शुक्ला ने तू इतनी दूर क्यों है मां..., हरीश मसंद ने तारों में सज...,दीक्षा जासू ने मैं तेनु समझावां...,अनिरुद्ध जासू ने तुम से मिलने..., नेहा शुक्ला ने चुरा लिया है तुमने...,सुधा रानी शुक्ला ने बुझ मेरा क्या नाम..., राज कुमार ने सांसों की जरूरत... अनुप गौडएवं अनुराधा ने
युगल गीत जाने जां ढूंढ़ता फिर... घुंघट की आड़....कैलाश खोरवाल आ लौट के आजा.., राकेश गौड़ ने जाने कहां गए..., नवनीत पंजाबी ने सिलसिला ये चाहत सुश्री आरती गौड़ एवं वैशाली जैन ने नृत्य पेश किया । हरीश शर्मा ने बांसूरी वादन की धुन छेड़ी । विजयन्त शर्मा ने वायलिन वादन पर हाथ आजमाए ।

0 टिप्पणियाँ