आभा गांधी सम्मानित : महिलाओं के उत्थान पर कार्य के लिए सम्मान
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की चतुर्थ केंद्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक कोलकता के आचार्य महाप्रज्ञा महाश्रमण आश्रम के सभागार में आयोजित की गई । जिसमें महिला संगठन की राष्ट्रीय सलाहकार आभा गांधीं को दुपट्टा ओढाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम संयोजक रक्षितारमेश विजय ने बताया कि आभा गांधी को महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ एवं बेटी बचाओ के लिए कार्य करने पर ये सम्मान महासभा अध्यक्ष महेश विजय, कोटा के हाथों प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व महासभा अध्यक्ष सी पी विजय, रमेश विजयवर्गीय, प्रधानमंत्री राजीव विजय, महामंत्री रघुनंदन विजयवर्गीय, महासभा की मीडिया समिति के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र गांधी , महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता चौधरी, रक्षिता विजय, प्रभा विजय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ