नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यशाला 18 को
फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स की थीम पर आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के संभाग 11 का पीएसटी स्कूलिंग शनिवार को सुबह 9.00 बजे से संभागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट की अध्यक्षता में मित्तल माल स्थित सरोवर पोर्टिको के सभागार में आयोजित की जाएगी ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि संभाग के सभी 10 क्लब्स के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं नए सदस्यों को नेतृत्व प्रशिक्षण दिया जाएगा । इसके तहत प्रतिभागियों को क्लब प्रशासन, नेतृत्व कौशल, सेवा परियोजना को प्रभावी संचालन, सदस्यता वृद्धि, लायंस इंटरनेशनल की कार्यप्रणाली को समझने के लिए कार्यशाला आयोजित की जा रही है ।
रीज़न सचिव लायन पदमचंद जैन ने बताया कि प्रांतपाल लायन निशांत जैन द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
इसके अलावा पूर्व प्रांतपाल लायन संजय भंडारी, उदयपुर, लायन दिलीप कुमार तोषनीवाल, भीलवाड़ा, लायन सुधीर सोगानी, लायन जितेंद्र सिसोदिया, उदयपुर लायन अभिषेक खजांची, भीलवाड़ा, लायन कविता मिंडा, मंदसौर लायन दिनेश लाहोटी द्वारा भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे नेतृत्व की नई उड़ान के साथ सेवा का महान अभियान पर फोकस किया जाएगा । कार्यशाला में अजमेर किशनगढ़ के सभी क्लब्स के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष भी भाग लेंगे ।

0 टिप्पणियाँ