सघन सामूहिक वृक्षारोपण 12 को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश की समस्त स्थानीय इकाइयों द्वारा 12 जुलाई को सुबह 9.30 बजे एक साथ सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम संपादित किया जाना है ।
महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री राजेंद्र गांधी ने बताया कि विगत वर्षों में महासभा के इस जनोपयोगी प्रकल्प को कल्पनातीत सफलता प्राप्त हुई है,इस वर्ष भी उसी जोश एवं उत्साह से सामूहिक वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया । विजयवर्गीय वैश्य मंडल के शहर अध्यक्ष रामचंद्र बिजावत ने बताया कि इसी क्रम में स्थानीय अजमेर इकाई द्वारा 12 जुलाई 2026 को प्रातः 9.30 बजे श्री बड़कालेश्वर मंदिर, सागरविहार कॉलोनी , वैशालीनगर में वृक्षारोपण आयोजित किया जाएगा । सभी समाजबंधु अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर वृक्षारोपण का पुनीत कार्य संपन्न कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना महती योगदान देंने की अपील की गई।

0 टिप्पणियाँ