स्पर्श कार्यक्रम के तहत गुड टच-बैड टच की दी जानकारी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। स्पर्श कार्यक्रम के तहत वरुणसागर रोड स्थित रामेश्वरम विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र छात्राओं को गुड टच बेड टच की जानकारी देकर जागरूक किया । महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने बताया कि स्पर्श जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में लेबर क्राइम इंस्पेक्टर प्रियंका चौहान एवं रुचिल शर्मा ने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार के अनुचित स्पर्श की पहचान कैसे करें तथा ऐसी स्थिति में बिना घबराए तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी विश्वसनीय बड़े व्यक्ति को इसकी जानकारी दें । साथ ही बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, आत्मविश्वास एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उपप्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों को सुरक्षित, सजग एवं आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कार्यक्रम में दी गई सीख को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चित्र बनाकर अपनी भावनाओं को उकेरा । इस अवसर पर शाला स्टाफ एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ