Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अजमेर का दम दिखाएंगे अंश फौजदार

राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अजमेर का दम दिखाएंगे अंश फौजदार

राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अजमेर का दम दिखाएंगे अंश फौजदार

अंश फौजदार का रोलर स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

राज्य स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया    

क्वालीफाई, सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर के प्रतिभाशाली रोलर स्केटिंग खिलाड़ी अंश फौजदार का 64वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ (RSFI) के तत्वावधान में 5 से 15 दिसंबर तक बेंगलुरु, कर्नाटक में किया जाएगा।

अंश फौजदार ने हाल ही में जयपुर के जगतपुरा स्थित खेल सिटी में राजस्थान स्केट संघ के तत्वावधान में 11 से 14 नवंबर 2026 तक आयोजित राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक व कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं प्राप्त अंकों के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

अंश फौजदार डीएवी शताब्दी स्कूल, अजमेर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हैं। वे वर्तमान में कोच मयंक शर्मा एवं किशोर कुमार मारोठिया के निर्देशन में अजमेर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर आज दिनांक 28 नवंबर 2026 को स्वामी कॉम्प्लेक्स स्थित बैंकेट हॉल में खिलाड़ी अंश फौजदार का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी कंवल प्रकाश किशनानी  ने अंश को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा राज्य एवं अजमेर का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं प्रदान कीं।

अजमेर जिला स्केट संघ  कोऑर्डिनेटर सुप्रिया गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर से इनका चयन होने पर अजमेर के रोलर स्केटिंग खिलाड़ियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की कामना की। अंश फौजदार  इनलाइन स्केट  आयु 15 से 18  वर्ष मे 100 मीटर, 200 मीटर , 1 लेप रोड रेस के लिए चयनित हुए हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ