लायंस क्लब अजमेर का शपथ ग्रहण समारोह कल
लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायन्स क्लब अजमेर आग़ाज़ का बहुप्रतीक्षित पदस्थापना समारोह 11 जुलाई को सायं 7:30 बजे वैशाली नगर स्थित लायन्स भवन में फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स की थीम पर भव्य समारोह के साथ आयोजित होगा।
डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस अवसर पर लायनिज्म की दिग्गज हस्ती पूर्व प्रांतपाल लायन मोना देसाई मुख्य अतिथि एवं पदस्थापना अधिकारी के रूप में नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएगी ।
समारोह में निवर्तमान प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, लायन सतीश बंसल, लायन सुधीर सोगानी, सम्भागीय अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव , लायन चेतना उपाध्याय भी मौजूद होंगे । शनिवार को होने वाले इस समारोह में प्रेसिडेंट लायन नीता भटनागर, सेक्रेटरी लायन शारदा टंडन एवं कोषाध्यक्ष लायन पुष्पा ईनाणी के नेतृत्व में क्लब की नई कार्यकारिणी का विधिवत लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए पदस्थापन किया जाएगा।
क्लब पदाधिकारियों ने सभी लायन सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों से समारोह में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का आग्रह किया है । कार्यक्रम संयोजक लायन दीपक केवलरमानी को नियुक्त किया गया है ।

0 टिप्पणियाँ