इंटरनेशनल कनवेंशन के लिए तापड़िया प्रांतीय सभापति नियुक्त
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायंस क्लब अजमेर के वरिष्ठ सदस्य लायन रमेश तापड़िया को प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने इंटरनेशनल कनवेंशन के लिए प्रांतीय सभापति नियुक्त किया है ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाईट् ऑफ ड्रीम्स के साथ ज्ञान , सेवा एवं सतत विकास की इस उड़ान को नई दिशा देने के लिए ये नियुक्ति की गई है । जिसमें सत्र में होने वाले अंतराष्ट्रीय कार्यक्रमों की जानकारी देना शामिल है । आप का कार्यकाल जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । आपका कार्यक्षेत्र राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के लगभग 150 क्लब्स मे रहेगा । तापड़िया ने बताया कि हाल ही में जुलाई माह में हांगकांग में होने वाले कनवेंशन के लिए प्रांत से भी एक दल जाएगा ।

0 टिप्पणियाँ