Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रांत से 44 सदस्य इंटरनेशनल कनवेंशन के लिए रवाना

प्रांत से 44 सदस्य इंटरनेशनल कनवेंशन के लिए रवाना

प्रांत से 44 सदस्य इंटरनेशनल कनवेंशन के लिए रवाना

हांगकांग में प्रांतपाल पद की शपथ लेंगे लायन निशांत जैन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।  लायंस इंटरनेशनल की अंतरराष्ट्रीय कॉन्वेंशन हांगकांग में 7 जुलाई 2026 तक आयोजित होने जा रही है। विश्व के 200 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों से हजारों लायन एवं लियो सदस्य इस भव्य आयोजन में भाग लेंगे। डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि कॉन्वेंशन में सेवा, नेतृत्व, सदस्यता विकास एवं वैश्विक मानवीय परियोजनाओं पर चर्चा के साथ नव निर्वाचित प्रांतपालों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा ।

प्रांतीय सचिव लायन अभिषेक खजांची ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांत 3233-E2 के निर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन, प्रांत की प्रथम महिला लायन मेघा जैन सहित 44 सदस्यों का दल हांगकांग के लिए रवाना हुआ। कॉन्वेंशन के दौरान वे विश्वभर से आए लायन नेताओं के साथ विभिन्न प्रशिक्षण एवं विचार-विमर्श सत्रों में भाग लेकर सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नवीन जानकारियां एवं अनुभव प्राप्त करेंगे।

 लायन निशांत जैन का प्रांतपाल पद ग्रहण करना पूरे प्रांत 3233-E2 के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में आगामी लायन वर्ष 2026-27 में सेवा, सदस्यता वृद्धि, नेतृत्व विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं को नई दिशा मिलेगी। प्रांत के राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के विभिन्न क्लब्स के लायन सदस्य हांगकांग गए । अजमेर से निर्वतमान प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन, पूर्व प्रांतपाल सुधीर सोगानी, संभागीय सलाहकार लायन हरीश गर्ग,लायन सतीश गुप्ता, लायन प्रदीप बंसल, लायन इंद्रा जैन, लायन शिखा सोगानी, लायन कृष्णा गर्ग, लायन अशोक जालोरी , लायन राजकुमारी पांडे, लायन अंशु बंसल, लायन नीना गुप्ता, लायन सुनील शर्मा,  लायन सुधीर मूंदड़ा सहित अन्य शामिल है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ