Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉली तीर्थंकर पुस्तक की भेंट

हॉली तीर्थंकर पुस्तक की भेंट

हॉली तीर्थंकर पुस्तक की भेंट

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आचार्य विहर्ष सागर महाराज  के कोटडा आगमन पर हार्टफुलनेस संस्थान द्वारा होली तीर्थंकर पुस्तक भेंट की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के अनुरोध पर हार्टफुलनेस के वैश्विक गुरु कमलेश पटेल द्वारा होली तीर्थंकर पुस्तक जो कि मूल तमिल में लिखी गई थी उसको हिंदी,अंग्रेजी व  अन्य भाषाओं में अनुवादित किया गया । इस पुस्तक में 24 तीर्थंकरों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है। जैन परंपराओं तथा हार्टफुलनेस संस्थान की परंपराओं की समानताएं को दर्शाया गया हैं । विशेष बात यह है कि ऋषभदेव के समय में जो प्राणाहुति का उपयोग मनुष्यों के हृदय को परिवर्तित करने में किया जाता था उसी के द्वारा इस हार्टफुलनेस संस्थान में ध्यान कराया जाता है। यह पुस्तक हार्टफुलनेस संस्थान के प्रशिक्षण शैलेश कुमार गौड़ द्वारा आचार्य विहर्ष सागर महाराज को ससम्मान भेंट की गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ